सुल्तानपुर, नवम्बर 2 -- Sultanpur News: हलियापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव आईएएस मुकेश कुमार मेश्राम सोमवार को लखनऊ से अयोध्या दौरे पर जाते समय सुबह लगभग 11:50 बजे हलियापुर टोल प्लाजा पहुंचे। यहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। टोल प्लाजा पर उनका काफिला कुछ देर रुका और उसके बाद अयोध्या के लिए रवाना हो गया। मुकेश कुमार मेश्राम के नेतृत्व में अयोध्या दीपोत्सव, महाकुंभ की तैयारियां और प्रदेश की पर्यटन नीति को लेकर कई बड़े आयोजन हो चुके हैं। जनवरी 2026 में शासन ने उन्हें प्रमोट कर अपर मुख्य सचिव लेवल-17 बना दिया है। वर्तमान में उनके पास पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग का दायित्व है, साथ ही पर्यटन विभाग में उनके अनुभव के कारण विशेष कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Ayodhya...