सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले आयुष्मान आरोग्य मेले में स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा के अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है। रविवार को आयोजित आरोग्य मेले के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितावनपुर के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उनके एक दिन के वेतन व मानदेय को बाधित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से तीन कार्य दिवस के भीतर अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितावनपुर पर तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन, एएनएम अंजली पाल तथा स्वीपर कम चौकीदार शेर अली सहित संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में जा...