सुल्तानपुर, जुलाई 30 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के बैंतीकला गांव के समीप नहर की पटरी पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान स्वरूपा (25) पुत्री मुन्ना, निवासी प्यारेपुर हाजीगंज, थाना चांदा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवती को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है सभी पहलुओं पर जांच क...