Sultanpur News: अतिवृष्ट के चलते ढही कच्चे मकान की दीवार, महिला की मौत बेटा घायल
सुल्तानपुर, सितम्बर 7 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोची गांव में अतिवृष्टि के चलते रविवार देर रात गांव निवासी एक व्यक्ति के जर्जर कच्चे मकान की दीवार भरभराकर ढह गया। इस दौरान मकान के अंदर अपने दो बच्चों के साथ सो रही महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस दौरान महिला का एक बेटा भी घायल हुआ। मौके पर जुटी भीड़ ने आनन फानन में मलबे को हटाकर महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन जबतक मलबा हटाया गया, महिला की मौत हो चुकी थी, इस हादसे से गांव में मातम छा गया। सूचना पर प्रशासन के साथ क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंचे। मृत महिला प्रतिभा मिश्रा (30) कोची गांव निवासी अतुल मिश्रा की पत्नी थी। अतुल जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते थे। घर पर उनके माता पिता के साथ पत्नी और दो बच्चे रह रहे थे। परिवार के माली हालत का अंदाजा इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.