सुल्तानपुर, अगस्त 20 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता शहर में बाजार क्षेत्र की पटरी व सड़क को स्थाई दुकानदारों व कब्जेदारों से मुक्त कराने के लिए तीन दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कहीं पर न कब्जेदार हटे और न ही दुकानदारों ने पटरी छोड़ी। ऐसे में सड़क व पटरी पर कब्जेदार जस के तस बने रह गए। डिवाइडर तक पर लगातार कब्जा बढ़ता जा रहा है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त होने से जाम की समस्या बढ़ गई है। नागरिकों,वादकारियों व छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।जिला मुख्यालय पर स्थित नगर पालिका क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे लिंक मार्ग गोलघाट से पयागीपुर तक , लखनऊ-बलिया हाईवे लिंक मार्ग रोडवेज बस स्टेशन से अमहट तक दो मुख्य मार्ग बने हुए हैं। इन दोनों मार्गों को लोक निर्माण विभाग की ओर से डिवा...