सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: चांदा (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर में स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के बसुही गांव मोड़ के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया।घायलों की पहचान राहुल पुत्र संजय तथा मोहम्मद हारुन पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी सोनबरसा थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है...