Sultanpur News: अजगर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू,जंगल में छोड़ा
सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महिलो आशापुर गांव के धान के खेत में बुधवार को विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। अजगर का आकार देखकर लोग सहम गए। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी तोहिद अहमद उर्फ पिन्नी ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अजगर का वजन करीब 40 किलो था। रेस्क्यू के बाद अजगर को रतनपुर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अजगर को आबादी से दूर पहुंचाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.