Sultanpur News: अचानक अवारा कुत्ता आने से अनियंत्रित बाइक मिक्सर मशीन से टकराई, युवक की मौत
सुल्तानपुर, अगस्त 20 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वैश्य (उस्तादा) गांव में बुधवार रात सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी छत डालने वाली मिक्सर मशीन से जा टकराई। गांव निवासी रामलौट प्रजापति का पुत्र राम आधार (36) बुधवार रात बाइक से गांव के चौराहे पर सामान लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अचानक कुत्ता आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी छत ढालने की मिक्सर मशीन से घिसटते हुए टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह पुलिस बल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.