Sultanpur News: अंडरग्राउंड नाली चोक होने से सड़क पर बह रहा पानी
सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। धनऊपुर ग्राम पंचायत में नाली चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गांव के पश्चिमी छोर से प्रवेश मार्ग पर करीब 30 से 40 मीटर तक नाली जाम होने के कारण पानी लोगों के घरों के सामने तक पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी के साथ गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सर्वेश कुमार तिवारी, लालजी गौड़ आदि ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत कर नाली की सफाई कराने की मांग की है। बृजेश शुक्ल आदि ग्रामीणों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। पंचायत सचिव देवव्रत पाल ने बताया कि अंडरग्राउंड नाली चोक होने की वजह से समस्या आई है। सफाई कर्मियों की टोली लगाकर तत्काल सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.