सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। आम आदमी पार्टी की बैठक शनिवार को तिकोनिया पार्क में जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में हुई। जिसमें संगठन के विस्तार पर व्यापक चर्चा की गई, इस बीच सर्वसम्मति से अंजन कुमार यादव को जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ तथा हर्ष सिंह को महासचिव शिक्षक प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया। जिला महासचिव रामबिलास तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रौनक सिंह , जिला प्रवक्ता व 188 विधानसभा प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ उपस्थित सभी लोगों ने खुशी प्रकट करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...