नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Success Story: कहते हैं कि यदि मन में कुछ पाने का अटूट जज्बा और पढ़ाई के प्रति सच्ची लगन हो, तो शारीरिक बाधाएं भी आपके सपनों के आगे घुटने टेक देती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली एक बहादुर दिव्यांग छात्रा रागिनी ने। रागिनी के इसी हौसले और पढ़ाई के प्रति समर्पण को देखते हुए बलिया के जिलाधिकारी (DM) आईएएस मंगला प्रसाद सिंह ने संवेदनशीलता की एक ऐसी अनूठी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। डीएम ने रागिनी की समस्याओं को समझते हुए उसे आने-जाने के लिए एक ट्राइसाइकिल दी है, जिससे अब उसकी स्कूल जाने की राह आसान हो गई है।हादसे में खो दिए थे पैर, फिर भी नहीं डगमगाया हौसला बलिया जिले के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली छात्रा रागिनी कुछ समय पहले एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना ...