नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- ज्यादातर लोगों का सपना आईएएस और आईपीएस बनकर देश की सेवा करना है। लेकिन सिविल सर्वेंट बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा पास करनी पड़ती है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम्स, फिर मेंस और इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। इसके बाद उम्मीदवारों का चयन होता है। यूपीएससी की परीक्षा कठिन मानी जाती है। इसलिए लोगों को काफी मेहनत करना पड़ता है। इतना ही नहीं, बहुत सारे उम्मीदवार 2 या 3 कोशिश के बाद हार मान जाते हैं और पास होने की उम्मीद छोड़ देते हैं। मगर कुछ उम्मीदवार होते हैं, तो उम्मीद नहीं खोते, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति डटे रहते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है आईपीएस मुकुंद सिंह चाहर की। जिन्होंने अपने छठे प्रयास में आईपीएस बनने का सपना पूरा किया है। हाल ही में तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई...