Success Story: 2 बार फेल होने पर भी नहीं मानी हार; पिता का अधूरा सपना पूरा करने के लिए DSP बनीं सुनिधि!
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Sunidhi Kumari BPSC Success Story: कहा जाता है कि अगर आपके इरादे मजबूत हों, तो रास्ते की रुकावटें भी आपका रास्ता नहीं रोक सकतीं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिहार के नवादा जिले की रहने वाली सुनिधि कुमारी ने। सुनिधि ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 800वीं रैंक हासिल कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) का प्रतिष्ठित पद हासिल किया है। सुनिधि की यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी सीख है जो एक या दो बार असफल होने के बाद निराश होकर अपने कदम पीछे खींच लेते हैं।प्रोफेसर बनने की थी चाहत, पर पिता के सपने को बनाया अपना लक्ष्य सुनिधि कुमारी बताती हैं कि शुरुआत में उनका सपना सिविल सेवा में आने का नहीं था। वह हमेशा से पढ़ाई और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती थीं और एक प्रोफेसर बनना उनका लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.