Success Story: 14 बार फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, BPSC पास कर आस्था दमेले बिहार में बनीं SDM
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Astha Damele BPSC Success Story: सफलता की राह कभी भी सीधी या आसान नहीं होती, लेकिन जो लोग असफलताओं से घबराने के बजाय अपनी गलतियों से सीखते हैं, मंजिल एक न एक दिन उनके कदम जरूर चूमती है। मध्य प्रदेश की रहने वाली आस्था दमेले की कहानी इस बात को साबित करती है। एक-दो नहीं, बल्कि लगातार 14 प्रतियोगी परीक्षाओं में फेल होने के बावजूद आस्था ने कभी अपना हौसला टूटने नहीं दिया। आखिरकार, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में 23वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर वे प्रशासनिक सेवा अधिकारी (SDM) बन गईं।बेहतर शिक्षा के लिए बचपन में ही छोड़ा घर आस्था मूल रूप से मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता एक व्यवसायी हैं। पलेरा में उच्च शिक्षा के सीमित संसाधन होने के कारण, उनकी मां ने उन्हें सातवीं कक्षा के दौरान ही पढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.