नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Bhageerathi Amma Success Story: उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग अपनी पढ़ाई और किताबों या फिर जीवन को भी पीछे छोड़ चुके होते हैं, उसी उम्र में भागीरथी अम्मा ने एक बार फिर स्कूल की किताबें उठा लीं। उम्र थी 105 साल और वो उन्होंने पढ़ाई का पूरा मन बना लिया था। क्योंकि उनकी पढ़ाई करने की काफी तमन्ना थी। फिर क्या था इसी उम्र में उन्होंने न सिर्फ पढ़ाई शुरू की, बल्कि कक्षा 4 की समकक्ष परीक्षा भी पास की। उन्होंने कुल 75 प्रतिशत अंक हासिल किए और गणित में पूरे 100 अंक प्राप्त किए। उनकी यह उपलब्धि उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई, जिनकी पढ़ाई या सपने किसी वजह से बीच में छूट जाते हैं। आज सक्सेस स्टोरी में बात भागीरथी अम्मा की।कौन हैं भागीरथी अम्मा केरल के कोल्लम स्थित प्रक्कुलम की रहने वाली भागीरथी अम्मा की पढ़ाई बचपन में ...