नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नीट यूजी 2026 के रिजल्ट के बाद छात्र-छात्राओं की कई ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं, जो प्रेरणादायक है। आज हम आपको एक ऐसी ही छात्रा से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने नीट क्रैक कर एक मिसाल कायम किया है। ये स्टोरी है जिला जींद के अहीरका गांव की बेटी दिव्या कारकी की। दिव्या ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट में 574 अंक हासिल कर ऑल इंडिया में 20903वीं रैंक पर अपनी जगह बनाई है। दिव्या की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि कामयाबी संसाधनों की मोहताज नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और लगन की जरूत होती है। हालांकि यहां तक पहुंचना दिव्या के लिए आसान नहीं था। आर्थिक तंगी से लेकर संसाधनों की कमी तक उनके रास्ते की बाधाएं जरूर थी, लेकिन उन्होंने अपने सपनों से कोई समझौता नहीं किया। यहां तक पढ़ाई के लिए उनके पास कोई अलग कमर...