Success Story: सरकारी स्कूल से पढ़कर IAS बनीं जयश्री जैन, अब हैं सक्ती जिले की नई कलेक्टर
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- IAS Jayshree Jain Success Story: अक्सर ऐसा माना जाता है कि केवल बड़े और महंगे प्राइवेट स्कूलों में पढ़कर ही बड़े पदों पर पहुंचा जा सकता है। लेकिन इस सोच को पूरी तरह से झुठलाते हुए IAS अधिकारी जयश्री जैन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सफलता का ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर आज छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों ही राज्यों को गर्व महसूस हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस जयश्री जैन को सक्ती जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है।राजस्थान और छत्तीसगढ़ से नाता 21 फरवरी 1979 को जन्मीं जयश्री जैन मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले के गंगाशहर की रहने वाली हैं। वे तोलाराम मालू की बेटी और मालचंद मालू की बहू हैं। उनका परिवार कई दशक पहले छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में आकर बस गया था। वर्तमान में वे अपने सीए (CA) पति जयंत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.