नई दिल्ली, जुलाई 13 -- tanu kumari bpsc Success Story, Bride Become Officer: कहा जाता है कि जब आपकी मेहनत सच्ची हो, तो किस्मत भी आपका साथ देने से पीछे नहीं हटती। कुछ ऐसा ही अनोखा और गौरवशाली पल बिहार की रहने वाली तनु कुमारी के जीवन में आया है। तनु कुमारी के घर में इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारियां चल रही हैं। अभी हाल ही में उनकी सगाई की रस्में पूरी हुई थीं कि इसी बीच उनके जीवन में एक और ऐसी बड़ी खुशी आई, जिसने पूरे परिवार के जश्न को दोगुना कर दिया। तनु कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए सीधे क्लास वन ऑफिसर का पद हासिल कर लिया है। उन्होंने बीपीएससी में 186 रैंक हासिल की है। तनु कुमारी के मंगेतर रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।सगाई के बाद मिला कामयाबी का सबसे बड़ा तोहफा एक तरफ जहां ...