नई दिल्ली, जुलाई 4 -- हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें कई उम्मीदवार अफसर बनकर इतिहास रचा। हर एक उम्मीदवार की अपनी कहानी है। लेकिन सुदिति भूषण की कहानी काफी अलग है। भोजपुर के सदर प्रखंड के बड़का डुमरा गांव निवासी सुदिति भूषण ने 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। उसने राज्य कर आयुक्त का पद हासिल किया है। बता दें कि यह रिजल्ट तब आया जब सुदिति की शादी यूपी के निवासी एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव से हो रही थी। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर अपने परिवार और जिले का नाम रौशन किया।शादी से एक दिन बाद आया रिजल्ट जी हां, 19 जून को ही सुदिति की शादी थी। 20 जून को बीपीएससी का रिजल्ट आने के बाद उसकी खुशी दोगुनी हो गई। उत्तर प्रदेश के गोरखपु...