नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Apurva Shrivastava Success story: हम सभी के फोन पर अक्सर कई 'मिस कॉल' आती हैं, जिन्हें हम आमतौर पर एक सामान्य फोन नंबर समझकर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि इसी मिस्ड कॉल की वजह से कोई लड़का 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कंपनी खड़ी कर सकता है? जी हां, भारतीय मूल के एक युवा इंजीनियर अपूर्व श्रीवास्तव ने अपनी सूझबूझ, पढ़ाई और तकनीकी कौशल के दम पर ठीक ऐसा ही कर दिखाया है। आज उनकी कंपनी 'अवोका' (Avoca) की वैल्यू करीब 8,300 करोड़ रुपये (1 बिलियन डॉलर) हो चुकी है। आइए उनकी सफलता की कहनी को जानते हैं।MIT में मजबूत हुई सफलता की नींव अपूर्व श्रीवास्तव की इस शानदार सफलता के पीछे उनकी बेहतरीन शिक्षा और कॉलेज के माहौल का बहुत बड़ा हाथ है। अपूर्व ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और नंबर-वन कॉलेज में से एक, मैसाचुसेट्स ...