नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Prerna Pranay BPSC Success Story: सफलता किसी महंगे कोचिंग संस्थान या बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। अगर आपके मन में दृढ़ संकल्प, सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत करने का जज्बा हो, तो घर बैठकर भी देश या राज्य की सबसे कठिन परीक्षाओं को पास किया जा सकता है। इस बात को सच कर दिखाया है बिहार की रहने वाली प्रेरणा प्रणय ने। प्रेरणा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में 288वीं रैंक हासिल कर SDM बनकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि उन हजारों छात्रों के लिए भी एक मिसाल कायम की है जो बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी कर रहे हैं।बिना कोचिंग के तय किया सफलता का सफर आज के समय में जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाखों रुपये कोचिंग संस्थानों में खर्च कर दिए जाते हैं, वहीं प्रेरणा प्रणय ने एक अलग ही रास्ता चुना। उन्...