नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Aryan Raj BPSC Success Story: जीवन में जब कोई बड़ा झटका या असफलता मिलती है, तो कई लोग टूट जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने दर्द और तानों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लेते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक और दिलचस्प कहानी है बिहार के रहने वाले आर्यन राज की। प्यार में मिले धोखे और ब्रेकअप के कठिन दौर से गुजरने के बाद आर्यन ने हार मानने के बजाय किताबों को अपना साथी बनाया और अपने पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठित बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा क्रैक कर सरकारी अधिकारी बन गए।क्या था पूरा मामला और कैसे बदला जीवन? आर्यन राज एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे। IIT नहीं मिलने के कारण उन्होंने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (VIT) से इंजीनियरिंग की पड़ाई की। ...