नई दिल्ली, जून 28 -- भारत के गांवों में आज भी कई लड़कियों के लिए आर्थिक तंगी और सामाजित चुनौतियों के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान नहीं होता है। लेकिन इन्हीं चुनौतियों को पार कर वनमति यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा पास करके आईएएस अधिकारी बनी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वनमथी वर्तमान में महाराष्ट्र के वर्धा जिले की जिला कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। हालांकि वनमति के लिए यहां तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। आइए इनके संघर्ष की कहानी के बारे में जानते हैं।कौन है आईएएस वनमति तमिलनाडु के इरोड जिले की रहने वाली सी. वनमति बेहद ही साधारण परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। उनके पिता एक टैक्सी ड्राइवर है। उनकी फैमिली की आर्थिक स्थित ज्यादा अच्छी नहीं थी। उनके परिवार में पशुपालन का काम होता था और वनमति भी पशुओं को...