नई दिल्ली, जुलाई 23 -- NEET-UG जैसी देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल करना आसान नहीं होता। इसके लिए लंबे समय तक अनुशासन, लगातार मेहनत और मजबूत इरादों की जरूरत होती है। कई नीट की सक्सेस स्टोरी सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। इनमें से कुछ भावुक कहानियां हैं और कुछ प्रेरणादायक। आज हम आपको एक ऐसे छात्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने संसाधनों की कमी और आर्थिक तंगी के बीच अपने सपनों का समझौता नहीं किया। बल्कि नीट की परीक्षा क्रैक कर ना सिर्फ अपना बल्कि पूरे परिवार का सपना साकार किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कानपुर के जतीन निषाद की। कानपुर के जतीन निषाद ने इसी मेहनत के दम पर NEET-UG 2026 में 612 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6656 प्राप्त कर MBBS की राह आसान कर ली है। साधारण परिवार से आने वाले जतीन क...