नई दिल्ली, जुलाई 10 -- हाल ही में नीट यूजी री-एग्जाम आयोजित हुआ, जिसमें दुनियाभर से लाखों बच्चों ने एग्जाम दिए और अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नीट दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसे क्रैक करने के लिए छात्र दिन-रात पढ़ाई करते हैं। ज्यादातर छात्र इसे क्रैक करने के लिए टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट, महंगी किताबों का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ छात्र ऐसे होते हैं, जिनके लिए ये सब अफोर्ड कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। इन्हीं में से कुछ छात्र ऐसे होते हैं, जो अपनी मेहनत और जुनून के दम पर इन सुविधाओं के बिना ही नीट जैसी परीक्षा क्रैक कर लेते हैं। ऐसे छात्रों के सामने गरीबी और तंगहाली भी घुटने टेक देती हैं। ऐसी है एक कहानी है मोहम्मद सुहेल की।कौन है मोहम्मद सुहैल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर के एक छोटे से कस्बे के रहने वाले मोहम्...