Success Story: झोपड़ी में रहकर की पढ़ाई, मजदूर के बेटे ने NEET हासिल की 1041 रैंक, अब पोलाराम बनेगा डॉक्टर
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Polaram NEET Success Story: "अगर इंसान के मन में कुछ कर गुजरने की सच्ची लगन हो और इरादे फौलादी हों, तो परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, सफलता कदम चूम ही लेती है।" इस बात को राजस्थान के बाड़मेर जिले के 20 वर्षीय पोला राम ने साबित करके दिखाया है। अत्यंत गरीबी, अभावों और पारिवारिक दुखों का सामना करते हुए पोला राम ने देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक NEET UG में 657 अंक हासिल करके ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1,041 प्राप्त की है। अपनी इस शानदार सफलता के साथ ही उन्होंने न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने पूरे क्षेत्र के पहले डॉक्टर बनने की राह भी आसान कर ली है।कच्चा मकान और भीषण अभावों के बीच बीता बचपन पोला राम का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनका परिवार बाड़मेर के रेतीले इलाकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.