Success Story: खाली समय में की घरों में रंगाई-पुताई, अब डॉक्टर बनेगा सूरज; नीट में हासिल किए 99.16 पर्सेंटाइल
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- NEET UG 2026 Success Story: "कड़ी मेहनत और पक्के इरादों के आगे परिस्थितियां भी घुटने टेक देती हैं।" इस कहावत को सच कर दिखाया है राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले सूरज सैनी ने। बेहद सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले सूरज ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET UG) में 583 अंकों के साथ 99.16 परसेंटाइल हासिल करके हर किसी को हैरान कर दिया है। दीवारों पर रंग-रोगन (पेंटिंग) का काम करने वाले एक साधारण मजदूर के बेटे की इस शानदार सफलता ने पूरे इलाके को गौरवान्वित कर दिया है।पारिवारिक उथल-पुथल और सरकारी स्कूल की पढ़ाई सूरज की सफलता का यह सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पारिवारिक उथल-पुथल के कारण उनके पिता परिवार से अलग रहते हैं। इन तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सूरज ने अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.