नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Success Story: कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है. इसकी एक जीती जागती मिसाल सामने आई है। हाल ही में एक्स यूजर 'Vikas Alwys' नाम के एक अकाउंट ने एक प्रेरणादायक कहानी को दुनिया के सामने रखा, जो आज हर उस युवा के लिए एक मिसाल बन गई है जो असफलता से निराश हो जाता है। जरा सोचिए, एक आम भारतीय छात्र या उसके परिवार का सबसे बड़ा सपना क्या होता है? एक अच्छे कॉलेज से पढ़ाई और फिर किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में शानदार पैकेज वाली नौकरी। साल 2021 में आईआईटी हैदराबाद से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा करने वाले विवेकानंद के पास यह सब कुछ था। उन्हें कैंपस प्लेसमेंट के दौरान दिग्गज टेक कंपनी एमेजॉन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर की बेहतरीन नौकरी का ऑफर मिला था। ज्यादातर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स इस मौके को ह...