नई दिल्ली, जून 15 -- Ritu maurya salary increase strategy: आजकल के दौर में हर युवा का सपना होता है कि उसे एक ऐसी नौकरी मिले जिसमें मोटी सैलरी के साथ-साथ अपने हिसाब से काम करने की आजादी यानी 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की सुविधा हो। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय महिला की सफलता की कहानी जमकर वायरल हो रही है, जिसने अपनी सूझबूझ और सही स्ट्रैटिजी के दम पर अपने सालाना पैकेज को सीधे 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 80 लाख रुपये कर लिया। सबसे खास बात यह है कि यह एक रिमोट जॉब है, यानी वे घर बैठे ही विदेशी कंपनी के लिए काम कर रही हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने छात्रों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कौन से सीक्रेट टिप्स शेयर किए हैं।सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी पूरी कहानी रितु मौर्या ने सोशल मीड...