नई दिल्ली, जुलाई 23 -- हर साल आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद हजारों छात्र बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी करते हैं। जहां लाखों और करोड़ों में उनकी सैलरी होती है। इसके अलावा कुछ आईआईटीयन AI, फिनटेक और सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू करते हैं। लेकिन IIT दिल्ली की दो पूर्व छात्राएं नीतू यादव और कीर्ति जांगड़ा की कहानी अलग है। उन्होंने ऐसी समस्या चुनी, जिसका सामना देश के लाखों डेयरी किसान वर्षों से कर रहे थे। दोनों ने मिलकर ना सिर्फ समस्या का समाधान निकाला, बल्कि उससे करोड़ों का कारोबार भी खड़ा कर दिया। इसके साथ ही वो कई लोगों के लिए मिसाल भी बन गई हैं। दोनों सहेलियों की स्टोरी इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चलिए इनकी कहानी के बारे में जानते हैं।नया स्टार्टअप किया शुरू दरअसल, नीतू और कीर्ति जांगड़ा ने नौकरी को छोड़...