नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Raul John Aju Success Story: जहां ज्यादातर छात्र 16 साल की उम्र में 10वीं या 12वीं की पढ़ाई, बोर्ड परीक्षाओं की टेंशन और भविष्य में करियर चुनने में व्यस्त रहते हैं, वहीं केरल के रहने वाले 16 वर्षीय राउल जॉन अजू ने एक अनोखी मिसाल कायम की है। 12वीं कक्षा में कॉमर्स की पढ़ाई करने के साथ-साथ राउल अपना खुद का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप 'AIRealm Technologies' सफलतापूर्वक चला रहे हैं। उनकी सफलता की यह कहानी न सिर्फ तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के बढ़ते कदमों को दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि कुछ बड़ा हासिल करने के लिए उम्र केवल एक संख्या है।9 साल की उम्र में शुरू हुआ AI सीखने का सफर राउल की सफलता का सबसे अच्छा पहलू यह है कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही अपनी रुचि को पहचान लिया था। महज 9 साल की उम्र से ही...