नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Study Abroad: दशकों से भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका हायर एजुकेशन का सबसे पसंदीदा केंद्र रहा है, लेकिन हाल के डेटा ने एक नई और चौंकाने वाली तस्वीर पेश की है। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर के दौरान जानकारी दी है कि अमेरिकी शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय छात्रों के एनरोलमेंट में 6.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय द्वारा संसद के उच्च सदन में साझा की गई, जिसने शिक्षा विशेषज्ञों और विदेश जाने की योजना बना रहे छात्रों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। आखिर क्या कारण है कि 'अमेरिकन ड्रीम' देखने वाले भारतीय युवाओं की संख्या में यह कमी आई है?क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े? सरकार द्वारा राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार अमेरिकी विश्वविद्यालयों में दाखिल...