नई दिल्ली, मई 22 -- AI लोगों के काम करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। ChatGPT पहले से ही राइटिंग, कोडिंग और रिसर्च जैसे कई काम आसान बना चुका है। अब इसमें एक और बड़ा फीचर जुड़ गया है, ChatGPT अब PowerPoint Presentation यानी PPT भी बना और एडिट कर सकता है। अब यूजर्स को Presentation बनाने के लिए घंटों तक Slides डिजाइन करने, कंटेंट लिखने और फॉर्मेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस टॉपिक या जरूरत बतानी होगी और ChatGPT कुछ ही मिनटों में Professional PPT तैयार कर देगा। आज Presentation लगभग हर जगह जरूरी हो गई है। कॉलेज प्रोजेक्ट से लेकर Office Meeting तक, हर जगह PPT का इस्तेमाल होता है। लेकिन अच्छी Presentation बनाने में काफी समय और मेहनत लगती है। ऐसे में ChatGPT का यह नया फीचर लोगों का काम काफी आसान बना सकता है। यह भी पढ़ें- फोन Cover में भूलकर भी न...