नई दिल्ली, मार्च 23 -- Stock Market Today Live 23 March 7:50 AM: ग्लोबल टेंशन के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका है। सेंसेक्स और Nifty 50 में सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़ती महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, निवेशकों में डर सोमवार को एशियाई बाजारों में तेज गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 5% से ज्यादा टूट गया, जबकि अन्य एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का माहौल रहा। ग्लोबल लेवल पर रिस्क बढ़ने के कारण निवेशक लगातार सुरक्षित निवेश की ओर झुक रहे हैं, जिससे इक्विटी बाजारों पर दबाव बना हुआ है।गिफ्ट निफ्टी ने दिए कमजोर संकेत गिफ्ट निफ्टी करीब 22,808 के स्तर पर कारोबार कर रहा...