नई दिल्ली, मई 19 -- Stock Market Today Live 19 May 9:32 AM:शेयर मार्केट आज बढ़त पर है। आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स 375 अंकों की बढ़त के साथ 75690 के लेवल पर पहुंच गया है। इन्फोसिस में 4.26, एचसीएल टेक में 4.07, टेक महिंद्रा में 3.69 और टीसीएस में लगभग 3 प्रतिशत की तेजी है। जबकि, निफ्टी 73 अंक ऊपर 23723 पर पहुंच गया है। Stock Market Today Live 19 May 9:15 AM: शेयर मार्केट की आज यानी मंगलवार के कारोबार की शुरुआत मंगलमय हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचाकांक सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 75441 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 25 अंक ऊपर 23675 के स्तर पर खुलने में कामयाब रहा। Stock Market Today Live 19 May 8:00 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज मंगलवार क...