नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Stock Market Today live 29 April 10:41 AM: ऑटो सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। मारुति सुजुकी का शेयर 4.64% की बढ़त के साथ 13,490 रुपये पर हैं, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.79% चढ़कर 3,174 रुपये पर पहुंच गया। टीएमपीवी, बालकृष्णा इंडस्ट्रीज और आयशर मोटर्स में भी 2.3% से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। एमआरएफ ने 2.22% की बढ़त के साथ 1.33 लाख रुपये के स्तर को पार किया। अन्य प्रमुख ऑटो स्टॉक्स में टीवीएस मोटर, हीरो मोटोकॉर्प, भारत फोर्ज और बजाज ऑटो में 1-2% की मजबूती रही। Stock Market Today live 29 April 10:30 AM: शेयर मार्केट अब बंपर उछाल के साथ आगे बढ़ चला है। सेंसेक्स 77879 के लेवल को टच करने के बाद अभी भी 947 अंक ऊपर 77834 पर है। ऑटो स्टॉक्स के दम पर निफ्टी 254 अंक ऊपर 24,70 पर है। Stock Market...