नई दिल्ली, मार्च 13 -- Stock Market Today Live 13 March 10:20 AM: शेयर मार्केट में आज भी गिरावट की आंधी चल रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1000 से अधिक अंकों का गोता लगाकर 75083 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 313 अंक नीचे 23325 के लेवल पर है। सेंसेक्स में हिन्दुस्तान यूनीलीवर, ट्रेंट, एयरटेल और रिलायंस को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल हैं। टाटा स्टील, एलएंडटी, बीईएल टॉप लूजर हैं। Stock Market Today Live 13 March 9:45 AM: शेयर मार्केट अब बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 649 अंकों का गोता लगाकर 75384 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 222 अंक नीचे 23417 के लेवल पर है। Stock Market Today Live 13 March 9:15 AM:शेयर मार्केट की शुरुआत आ...