नई दिल्ली, मार्च 18 -- Stock Market Today Live 18 March 9:45 AM: शेयर मार्केट में तेजी के बीच सेंसेक्स में टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक टॉप गेनर हैं। इनमें 3 फीसद तक की तेजी है। अडानी पोर्ट्स में करीब 2 पर्सेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.76, इटरनल में 1.83 पर्सेंट की तेजी है। टॉप लूजर्स में आईटीसी, कोटक बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक हैं। Stock Market Today Live 18 March 9:15 AM: शेयर मार्केट में तेजी बरकरार है। सेंसेक्स 296 अंकों की उछाल के साथ 76368 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 51 अंकों की तेजी के साथ 23633 के लेवल से बुधवार के कारोबार की शुरुआत की। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 500 अंक ऊपर 76571 और निफ्टी 140 अंकों की बढ़त के साथ 23740 पर पहुंच गया। Stock Market Today Li...