नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Share Market Today Live 10 April 10:22 AM: शेयर मार्केट आज रौनक लौट आई है। सेंसेक्स 809 अंकों की उछाल के साथ 77441 के लेवल पर पहुचं गया है। जबकि, निफ्टी तेजी के दोहरे शतक के साथ 241 अंक ऊपर 24016 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में एशियन पेंट्स 4.50 पर्सेंट, आईसीआईसीआई बैंक 3.14 पर्सेंट ऊपर है। Share Market Today Live 10 April 9:15 AM: शेयर मार्केट आज तेजी की पटरी पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 489 अंकों की बढ़त के साथ 77121 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने तेजी के शतक के साथ 105 अंक ऊपर 23880 से शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत की। Stock Market Today Live 10 April 8:10 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के शुक्रवार को त...