नई दिल्ली, मार्च 27 -- Stock Market Today Live 27 March 11:00 AM: शेयर मार्केट में अब भूचाल है। सेंसेक्स 1145 अंकों का गोता लगाकर 74128 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 342 अंकों की गिरावट के साथ 22964 के लेवल पर आ गया है। एनएसई पर केवल 434 स्टॉक्स ही हरे निशान पर हैं। 2638 शेयरों में गिरावट है। Stock Market Today Live 27 March 10:00 AM: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी चल रही है। सेंसेक्स 1023 अंक नीचे 74250 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 303 अंकों की गिरावट के साथ 23003 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल टीसीएस, एचसीएल टेक, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस ही हरे निशान पर हैं। Stock Market Today Live 27 March 9:35 AM: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी शुरू हो गई है। बीएसई का सेंसेक्स 946 अंक नीचे 74322 पर आ गया है। जबकि, एनएसई के ...