नई दिल्ली, मई 15 -- Stock Market Today Live 15 May 9:15 AM:सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट की ओपनिंग हरे निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदाी सूचकांक सेंसेक्स 98 अंकों की बढ़त के साथ 75,497 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 41 अंक ऊपर 23,731 पर खुलने में कामयाब रहा। Stock Market Today Live 15 May 8:00 AM: ग्लोबल मार्केट से मिले जुले संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 की आज फ्लैट ओपनिंग हो सकती है। टेक कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ । जबकि, अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही। बता दें गुरुवार को घरेलू शेयर मार्केट में तेजी रही। सेंसेक्स 789 अंक उछलकर 75,398 पर और निफ्टी 277 ऊपर 23,689 पर बंद हुआ था।सेंसेक्स-निफ्...