नई दिल्ली, मार्च 6 -- 9:25 AM Share Market Live Updates 5 March:शेयर मार्केट में गिरावट के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स में केवल इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बीईएल, रिलायंस, इटरनल, एनटीपीसी, ट्रेंट और सन फार्मा ही हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स 404 अंकों की गिरावट के साथ 79611 पर है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 102 अंक नीचे 24663 पर है। 9:15 AM Share Market Live Updates 6 March: शेयर मार्केट की शुरुआत आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कमजोर रही। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 356 अंकों की गिरावट के साथ 79658 पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी की शुरुआत गिरावट के शतक के साथ हुई। निफ्टी 109 अंकों के न...