नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Share Market Today 20 April 10:00 AM: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। इसमें 2.46 प्रतिशत की तेजी है और यह 1106.95 रुपये पर पहुंच गया है। टाटा ग्रुप का ट्रेट भी 1.60 प्रतिशत ऊपर 1369.10 रुपये पर है। इस बीच सेंसेक्स अभी 104 अंक ऊपर 78598 पर है। Share Market Today 20 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज हरे निशान के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 139 अंकों की बढ़त के साथ 78632 पर खुला। जबकि, एनएएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स 37.95 अंकों की तेजी के साथ 24391 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। Share Market Today 20 April 7:50 AM: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक बार फिर अमेरिका और ईरान में ठन गई है। कच्चे तेल के दाम में उछाल औ...