नई दिल्ली, मार्च 27 -- Stock Market Today Live 27 March 8:08 AM: अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और शांति समझौते पर संशय के बीच आज भारतीय शेयर मार्केट में कमजोरी देखने को मिल सकती है। एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और बीएसई के सेंसेक्स के शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के संकेत हैं। एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया है। गिफ्ट निफ्टी करीब 184 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जो बाजार में गिरावट के साथ ओपनिंग की ओर इशारा करता है।वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट, टेक शेयरों पर दबाव अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डॉऊ जोंस 469 अंक टूटा, जबकि S&P 500 1.74% और नैस्डैक 2.38% गिरकर करेक्शन जोन में पहुंच गया। टेक सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबा...