नई दिल्ली, मार्च 5 -- 9:55 AM Share Market Live Updates 5 March:शेयर मार्केट में रौनक है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुआई में बीएसई का सेंसेक्स 517 अंकों की बढ़त के साथ आज गुरुवार को 79633 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी तेजी के शतक के साथ 158 अंक ऊपर 24638 पर ट्रेड कर रहा है। आज एनएसई पर 2849 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 2085 हरे और केवल 711 लाल निशान पर हैं। 9:15 AM Stock Market Today Live 5 March:अमेरिका से कोरिया-जापान तक के शेयर बाजारों में उछाल का असर आज घरेलू शेयर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई का सेंसेक्स 414 अंकों की बढ़त के साथ आज गुरुवार को 79530 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी तेजी के शतक के साथ 135 अंक ऊपर 24615 पर खुलने में कामयाब रहा। प्रीओपनिंग में सेंसेक्स के सभी स्टॉक्स हरे निशान पर थे। 7:4...