नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Stock Market Today Live 1 April 12:10 PM: सेंसेक्स अब 1744 अंकों की बंपर उछाल के साथ 73691 पर है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 510 अंकों की उछाल के साथ 22841 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी में 2.68 और फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.56 पर्सेंट की तेजी है। ऑटो इंडेक्स में 2.62 पर्सेंट, आईटी इंडेक्स में 3.57, मीडिया में 4.07, मेटल में 3.34 पर्सेंट की उछाल है। प्राइवेट बैंक में 2.17 और पीएसयू बैंक 3.81 प्रतिशत की तेजी है। रियल्टी, फार्मा, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी तेजी है। Stock Market Today Live 1 April 11:30 AM: सेंसेक्स में एनटीपीसी और पावर ग्रिड को छोड़ सभी स्टॉक ग्रीन हैं। टॉप गेनर इंडिगो में करीब साढ़े 7 पर्सेंट की तेजी है। बीईएल, अडानी पोर्ट्स और ट्रेंट में 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल ...