नई दिल्ली, मार्च 30 -- Stock Market Today Live 30 March 7:50 AM: भारतीय शेयर बाजार में आज भी भूचाल आ सकता है। गिफ्टी निफ्टी के संकेत अच्छे नहीं हैं। वहीं, ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका-ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सोमवार यानी आज सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के संग खुल सकते हैं।ग्लोबल मार्केट में हड़कंप, एशिया में भारी गिरावट एशियाई बाजारों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। जापान के निक्केई 225 में 3.97% की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स में 3.9% की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5% से अधिक गिर गया, जबकि कोस्डैक 3.97% गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।Gift Nifty के संकेत भी अच्छे नहीं हैं गिफ्ट निफ्टी करीब 22,555 के स्त...