नई दिल्ली, मई 13 -- Stock Market Today Live 13 May 8:20 AM: भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 की शुरुआत आज अच्छी होने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी के ताजा आंकड़े भी मार्केट के बढ़त के साथ खुलने का संकेत दे रहे हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात मिश्रित रूप से बंद हुए।गिफ्ट निफ्टी के संकेत गिफ्ट निफ्टी लगभग 23,491 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो Nifty फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से 66 अंकों की बढ़त दिखा रहा है। यानी आज मार्केट हरे निशान पर खुल सकता है।मंगलवार को मार्केट में हुई थी भारी गिरावट पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को मार्केट में लगातार चौथे दिन बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी 23,400 के स्तर से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 1,456 अंक यानी 1.92% टूटकर 74,559 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ...