नई दिल्ली, मई 4 -- Stock Market Closing Today: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की बड़ी जीत का असर घरेलू शेयर बाजारों पर दिख रहा है। निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी की है। सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत या फिर 355.90 अंक की तेजी के साथ 77,269.40 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.51 प्रतिशत और 121.75 अंक की बढ़त के साथ 24119.30 अंक पर बंद हुआ है। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। बता दें, शुक्रवार से रविवार तक स्टॉक मार्केट में छुट्टी थी। यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर, पुरानी पेंशन, 6 महीनों में क्या-क्या हुआ आज सेंसेक्स में क्लोजिंग के टाइम पर अडानी पोर्ट्स के शेयर 5.49 प्रतिशत की बढ़त पर था। हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, इटरनल, एलटी के शेयरों में 2-2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्...