नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Stock Market Today Live 7 April 9:20 AM: घरेलू शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी से उतरकर गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स अब 702 अंकों की गिरावट के साथ 73405 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 गिरावट के दोहरे शतक के साथ 201 अंक नीचे 22767 के लेवल पर आ गया। Stock Market Today Live 7 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 372 अंकों की गिरावट के साथ 73734 पर खुला। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने गिरावट के शतक के साथ 129 अंक नीचे 22838 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की। दूसरी ओर भारतीय रुपया आज 93 प्रति डॉलर पर खुला, जो सोमवार बंद स्तर से 6 पैसे अधिक है। Stock Market Today Live 7 ...